
मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान ,07 मई ठाणे रेलवे स्टेशन से आज लॉक डाउन के बाद फसे मजदूरों को अपने ग्रह राज्य मै जाने के लिए एक विशेष रेल से शाम 4 बजकर 30 मिनिट पर भेजा गया | यह विशेष रेल 20 बोगी की थी | यह सभी मजदुर पटना के रहने वाले थे |
ठाणे जीआरपी पुलिस प्रभारी मीता ढाकने ने बताया कि ठाणे के प्लेटफार्म क्रमांक 7 से मजदूरों की विशेष रेल को छोड़ा गया | यह विशेष रेल दोपहर 1 बजे के दरम्यान ठाणे स्टेशन पर आ गई थी |
ठाणे नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सोमवंशी ने बताया कि पटना की यात्रा करने वाले 1202 मजदुर समय से पूर्व ही ठाणे स्टेशन पर आ गए थे | इस विशेष रेल की 20 बोगियों मई 18 रिजर्व थी ,और दो बोगी जनरल की लगाई गई थी |
इस यात्रा से पूर्व सभी मजदुर यात्रियों का चिकित्सा परीक्षण कराया गया था | यह रेल का सफर ठाणे से पटना के मध्य है ,यात्रियों को बताया गया था कि तह रेल बीच मै किसी भी स्थान पर नहीं रुकेगी |
ठाणे के जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने बताया की इन सभी मजदूरों को संबंधित पुलिस थाने ठहराया गया था | जिनमें ठाणे नगर पुलिस स्टेशन ,नौपाडा पुलिस स्टेशन ,कोपरी पुलिस स्टेशन ,चितलसर मानपाडा ,कपूर बावड़ी थाना ,वर्तक नगर ,आदि प्रमुख हैं |
बताया जाता है कि इन मजदूरों से किराये के रुप मै टिकट के 745 रुपये का लिए गए हैं | जबकि एक बोगी मै 60 मजदूरों को बिठाया गया था |