उद्धव ठाकरेने स्वयं मनपा उपायुक्त मालवी के गीत की सराहना की


मुंबई ,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 03 मई कोरोना के विराट साम्राज्य को ध्वस्त करने के लिए एक तरफ देश में केंद्र शासन, राज्य सरकारें ,महानगर पालिका और जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं |
इस मायूसी के बोझिल वातावरण से निजात पाने के लिए अनेक रोचक प्रसंग तथा गीत कविताओं को रचा जा रहा है | आम लोगों के उत्साह को बढ़ाने के लिए ठाणे महानगर पालिका के उपायुक्त संदीप मालवी ने एक गीत रचा है |
सौडू नको तू धीर ,गीत के बोल हैं | इस गीत को प्रदेश के कई सिने और टीवी के कलाकारों पर फिल्माया गया है | आज इस गीत की आज स्वयं मुख्य मंत्री उद्धव ठाकरे ने सराहना की है |
यह गीत उन्होंने मराठी भाषा में लिखा है | जिसमें कहा गया है कि ऐसे संकट के दौरान हमें हार नहीं मानना है | यदि हम संयम से काम लेंगे तो कोरोना एक दिन जरूर पराजित होगा | उल्लेखनीय है कि ठाणे मनपा के उपायुक्त संदीप मालवी पत्रकारिता क्षेत्र से प्रशासकीय सेवा में आये हैं | वे स्वयं एक अच्छे लेखक ,और कवि भी हैं | ठाणे मनपा वे मालवी जनसम्पर्क विभाग के प्रमुख के पद पर हैं |

Leave a comment