मुंबई ठाणे संवाददाता सतीश चौहान,02 मई ठाणे मनपा परिसर में आज फिर से कोरोना वायरस के नए 28 मरीज मिले हैं। जब कि कोरोना वायरस से आज एक और व्यक्ति की मौत हो गई। ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में अब तक मरने वालों का आंकड़ा 15 हो गया है। जबकि ठाणे क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या आप 372 हो गई है।
ठाणे महानगर पालिका के जनसंपर्क विभाग द्वारा आज शाम 7 बजे तक की दी गई जानकारी के अनुसार आज पांच व्यक्ति स्वस्थ होने के बाद घर भेजे गए हैं । ठाणे महानगरपालिका प्रशासन की देखरेख में 283 लोगों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
ठाणे शहर में जो आज कोरोना संक्रमण की नए 28 मरीज मिले हैं, उनमें सर्वाधिक 10 मरीज विजयनगर के सावरकर नगर मै मिले हैं।
जबकि वर्तकनगर की चिराग नगर में भी 3 रोगी पाए गए हैं। इसके अलावा रबोड़ी कत्लखाना ,रामचंद्र नगर ,नितिन कंपनी ,सांवले पाडी ,पांचपाखड़ी हरीनवास सर्कल, न्यू इंग्लिश स्कूल के पास न्यू इंग्लिश स्कूल ऑफिस के पास, शिवाजीनगर किशन नगर 2, किशन नगर 3 ,सीपी तलाव, हनुमान नगर ,और जय भवानी नगर मैं भी नए मरीज मिले। आज जो नए मरीज ठाणे में मिले हैं उनमें 17 पुरुष 11 महिलाओं का समावेश हैं।