मुंबई ,ठाणे संवाददाता सतीश चौहान 02 मई ठाणे पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने लॉक डाउन के मध्य ठाणे पुलिस आयुक्त परिसर से दूसरे जिले अथवा राज्य में जाने वाले लोगों से आज आव्हान किया है कि वे निर्धारित समय सीमा के अंदर ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं ।इसके लिए वे संबंधित पुलिस उपायुक्त और स्थानीय थाना प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं ।
ठाणे पुलिस आयुक्त कार्यालय द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार अकस्मात हुए लॉक डाउन की वजह से यहां पर रुके हुए तमाम विद्यार्थी ,मजदूर व्यापारी ,पर्यटक तथा अन्य जरूरी काम से यहां आए लोगों को बाहर के राज्य में जाने के लिए अपने आवेदन पत्र में जरूरी दस्तावेजों के साथ स्वास्थ की जानकारी भी देनी होगी ।
जो इच्छुक व्यक्ति ऑन लाइन आवेदन नहीं कर सकता ,वह अपने समूह के मार्फत के प्रमुख के द्वारा आवेदन कर संबंधित पुलिस अधिकारी को जानकारी निर्धारित समय पर दे सकता है ।
इस यात्रा के आवेदन के पूर्व चिकित्सा अधिकारी का प्रमाण पत्र संलग्न करना भी जरूरी होगा ।इसके बाद ही मायग्रेन पास मिल सकेगा ।आवेदन के वक्त भीड़ ना हो इसलिए ,परस्पर दूरी के नियम के पालन हेतू ऑन लाइन आवेदन करने का ठाणे पुलिस आयुक्त ने आज आव्हान किया है ।