मुंबई ( ठाणे संवाददाता सतीश चौहान ) 18 अप्रैल ठाणे शहर के पाटलीपाड़ा में स्थित होराइजन अस्पताल में कोरोना से संक्रमित व्यक्ति की सुबह मौत हो गई | ठाणे महानगर पालिका के उपायुक्त संदीप मालवी ने बताया कि इस 52 वर्ष के कोरोना ग्रस्त शख्श को सुबह हो कोरोना का स्ट्रोक आया था | इसके बाद इसकी मौत हो गई |
कोरोना के संक्रमण से मरने वाले इस 52 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है | यह ठाणे के डी मार्ट मॉल के पास गांधी नगर में रहता था | इसे कोरोना पोजेटिव पाए जाने के बाद 11 अप्रैल को ठाणे के होराइजन अस्पताल में भर्ती किया गया था | ठाणे मनपा प्रशासन द्वारा होराइजन अस्पताल का अभी दो दिन पूर्व ही कोरोना संक्रमित लोगों के इलाज के लिए अधिग्रहण किया गया है |
मृतक एक कंसलटेंट (सलाहकार ) के रूप में किसी बैंक के लिए काम करता था | ठाणे शहर के गाँधी नगर में उसके दो फ्लेट हैं | जिसमे ऊपर वाले फ्लैट अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था | नीचे की मंजिल वाले फ्लैट में उसके माता पिता रहते है | | कोरोना संक्रमण की जाँच में ये सभी नेगेटिव पाए गए थे |
गौर तलब है कि ठाणे शहर के एक 43 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना पोजेटिव के कारण मौत हो गई थी | उसके परिवार में भी सभी बाद में नेगेटिव पाए गए थे