केंद्र सरकार की योजना को सोशल डिस्टंन्स के साथ लोगों को अनाज देते राशन दुकानदार


ठाणे संवाददाता ( सतीश चौहान ) आज जहां एक तरफ समूचा देश कोरोना वायरस नामक बीमारी से त्रस्त है। वहीं दूसरी तरफ देश में चल रहे लॉकडाउन के वजह से जनजीवन पूरी तरह से ठप सा हो गया है। ऐसे में पिछले दिनों केंद्र सरकार द्वारा गरीब जरूरतमंद लोगों को प्रतिमाह ,प्रति सदस्य को 5 किलो चावल देने की घोषणा की गई थी। लेकिन यहां पर काबिले गौर यह है कि, लोगों की भीड़ के बावजूद किस तरह राशन दुकानदार केंद्र सरकार की योजना पर अमल करते हुए सोशल डिस्टंन्स के साथ लोगों को अनाज वितरित कर रहा हैं।
ठाणे घोडबंदर रोड पातलीपाडा़ स्थित 41 फ 72 के राशन दुकान में गांव के लोगों को चावल वितरण के समय सोशल डिस्टंन्स पर पूरी तरह से सतर्कता बरती गई थी। राशन दुकानदार देउभा जडेजा ने बताया कि सरकार द्वारा किए गए घोषणा नुसार प्रतिमाह प्रति व्यक्ति को 5 किलो चावल नि:शुल्क दिया जा रहा है, और कोरोना संक्रमण बीमारी को देखते हुए सोशल डिस्टंन्स पर भी सतर्कता बरती गई है । अनाज लेने आने वाले सभी कार्डधारक चेहरे पर मास्क के साथ-साथ सोशल डिस्टंन्स का भी पालन कर रहे हैं। आगे उन्होंने यह भी बताया कि, सोशल डिस्टेंस का पालन हो इसके लिए एक आदमी भी वहां पर खड़ा किया गया है।

Leave a comment