बिना ब्याज के कर्ज देने के बहाने लोगों को ठगने वाले गिरफ्तार
मुंबई ठाणे ( सतीश चौहान ) ,12 मार्च ठाणे शहर के वागले इस्टेट में काल सेंटर चला कर आम उपभोक्ताओं को ज़ीरो ब्याज के नाम पर कर्ज देने का प्रलोभन देकर फसाने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।ये लोग ज़ीरो ब्याज पर कर्ज देने के नाम पर लोगों को बुलाते थे ।इसके बाद फिर कर्ज देने के नाम पर उनकी सम्पत्ति अथवा सोना चांदी ही गिरवी रख लेते थे ।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में केटर ऑनलाइन रिटेल प्रा लिमी वा स्टेज डोएर कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के गणेश थिरुपल्ली ,गणेश मांजरेकर ज्ञानेश्वर कांबले , धीरज सिंह, और तुषार सोनवाने हैं ।इन्हे 18 मार्च तक की पुलिस हिरासत में भेजा गया है ।
ठाणे पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार वागले एसट के रोड 22 पर स्थित दिसंबर 2019 से पूर्व केटर ऑनलाइन रिटेल प्रा लि मी तथा जनवरी 2020 से स्टेज डोवर कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड इस कंपनी के नाम से कॉल सेंटर चलाते थे।
इस कॉल सेंटर से महाराष्ट्र तथा देश के अन्य लोगों को मोबाइल तथा टेलीफोन के द्वारा संपर्क साध कर बजाज फाइनेंस कंपनी के द्वारा जीरो प्रतिशत ब्याज की दर से कर्ज देने का प्रलोभन दिया जाता था। लेकिन बाद में लोगों पता चलता था कि भी ठगे गए हैं।
जब इस संबंध में लोगों से जानकारी ली गई तो पता चला कि यह लोग अपने बैंक के विभिन्न खातों में ग्राहकों से राशि जमा करने के लिए कहते थे।
बाद में पता चला कि यह लोग ग्राहकों को ठगने का काम ही कर रहे थे ।