कोरांव महोत्सव में परदेशी ने दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश——————————–
1- महोत्सव में उमड़े जनशैलाब में परदेशी संग सेल्फी लेने के लिए लगी होड़
जनपद प्रयागराज में आयोजित तीन दिवसीय कोरांव महोत्सव के अंतिम दिन पहुचे पूर्वांचल के मशहूर भोजपुरी गायक राजेश परदेशी को देखने व सुनने के लिए इस प्रकार उमड़ा जनशैलाब की पंडाल छोटा पड़ गया परदेशी ने माँ विंध्यवासिनी की स्तुति के बाद स्वच्छ भारत अभियान से लेकर अपने गीतों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया तो लोगो ने जोरदार तालिया बजाकर स्वागत किया मुख्य अतिथि राज्य सभा संसद कुँवर रेवती रमन सिंह ने ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए कहा लोगो के बार बार मांग पर परदेशी ने जब ई वाला ले गीत सुनाया तो लोग थिरकने को मजबूर हो गए ततपश्चात महोत्सव के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने परदेशी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। फिर दिल्ली की गायिका पूनम पांडेय ने भी हिंदी गीत सुनाकर शमा बांध दिया स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत संस्कृतिक कार्यक्रम को देख परदेशी ने उन छात्रओं को अपने तरफ से नगद पुरस्कार दिया। इस मौके पर एम0 एल0 पब्लिक स्कूल के प्रबंधक दुर्गा प्रसाद साहू,रामअवध कुशवाहा प्रमुख, प्रमोद प्यासी,शशि दृवेदी, ओमकार नाथ सिंह,डॉ0 अनिल पांडेय,रामेश्वर दृवेदी, रमेश तिवारी श्री कृष्ण केशरी इत्यादि लोगो सहित भारी संख्या में दूर दराज से लोगो का हुजूम लगा रहा।

Leave a comment