
ठाणे( सतीश चौहान )ठाणे में यंगस्टर इवेंट के द्वारा 21 जनवरी 2020 को गडकरी रंगतायन हॉल, थाने में एकदिवसीय राष्ट्रीय जादू स्पर्धा “मुम्बई मैजिक फन 2020 “का शानदार आयोजन
राष्ट्रीय जादू स्पर्धा में सीनियर केटेगरी में प्रथम स्थान पर रही महाराष्ट्र की लेडी जादूगर जेनिया, द्वितीय स्थान पर रहे गुजरात के रवि रावल एवं तृतीय स्थान पर रहे वेस्ट बंगाल के अर्पण। प्रथम पुरस्कार विजेता को इनामी राशि के तौर पे ₹ 25000/- नगद के साथ ट्रॉफी मैडल व सर्टिफिकेट दिया गया वही द्वितीय पुरस्कार विजेता को ₹ 15000/- नगद ट्रॉफी मैडल और सर्टिफिकेट दिया गया व तृतीय स्थान विजेता को ₹ 10000/- नगद के साथ साथ ट्रॉफी मैडल और सर्टिफिकेट दिए गए ।
वही ,जूनियर जादू स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया मास्टर जादूगर शान रावल ने, द्वितीय स्थान पर रहे मास्टर जादूगर स्पर्श एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया मास्टर जादूगर निशांत भोईर ने। इन सभी जूनियर जादूगरों को भी नगद राशि के साथ साथ ट्रॉफी, मैडल के साथ साथ सर्टिफिकेट भी दिये गए।
इस इवेंट के ज्यूरी बने थे मधुकर पडलेकर, मेंड्रेक उर्फ प्रवीण तावड़े, सुरेश राजपूत और समीर पटेल ।
इस एकदिवसीय जादू स्पर्धा का सूत्र संचालन किया सुशील ने और इनके साथ सह संचालन की भूमिका निभाई जे. सन्नी ने। इस कार्यक्रम की सफलता में मुख्य सहयोगी रहे भूपेश दवे, अतुल पाटिल दीपक पांडे, खालिद, अरविंद, चंद्रशेखर चौधरी आदि। मैजिक लवर के तौर पर मीनू तोड़ीवाला का ट्रॉफी व शाल देकर सम्मान किया गया व मुख्य सहयोगियों का भी ट्रॉफी व शाल देकर सम्मान किया गया ।
इस एक दिवसीय भव्य जादू स्पर्धा में देश भर के 150 के लगभग जादूगरों ने भाग लिया।
आम दर्शको के लिए हिंदुस्तान के स्टार जादूगरों ने अपने जादुई प्रयोगों से दर्शकों को अचंभित करते हुवे उनका मनोरंजन किया। इस खास शो के परफ़��