
आज दिनांक 15 जनवरी 2020 को कल्याण लोकसभा के लोकप्रिय सांसद माननीय डॉ श्रीकांत शिंदे साहब से विनित पाण्डेय (उपशहर संघटक कल्याण) व विशाल पाण्डेय (विभाग संघटक कल्याण)ने मुलाकात कर कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा किये।जिसमें प्रमुख रूप से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रयागराज (इलाहाबाद) तक चलने वाली गाड़ी नंबर 12293 /12294 दुरंतो एक्सप्रेस कल्याण स्टेशन पर नही रुकती।जिससे कल्याण डोम्बिवली में रहने वाले उत्तर भारतीयों को यात्रा करने में असुविधा होती है। इसे ध्यान में रखते हुए विनीत पांडे उप शहर संघटक कल्याण व विशाल पांडे विभाग संघटक कल्याण ने सांसद डॉ श्री कांत शिंदे साहब को आग्रह पत्र देकर दुरंतो एक्सप्रेस को कल्याण में रोकने का अनुरोध किये।और सांसद महोदय ने आश्वासन भी दिया कि वे जल्द ही रेलवे अधिकारियों से बात करके हर संभव प्रयास करेंगे
सतीश चौहान महाराष्ट्र