आजमगढ़ के ग्राम पंचायत अवनी में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत खुली बैठक

आजमगढ़ के ग्राम पंचायत अवनी में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास प्लस 2024 सर्वेक्षण के आधार पर सूची तैयार किया गया
ग्राम प्रधान श्रीमती वंदना सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक किया गया
सचिव अमृता सिंह और उपस्थित सदस्यों द्वारा सूची का अवलोकन एवं परीक्षण किया गया और सूची में सम्मिलित परिवारों की पात्रता के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई
चर्चा के दौरान प्रत्येक परिवारों की वास्त विकता स्थिति वर्तमान आवासीय स्थिति एवं योजना के निर्धारित मानकों के अनुसार पात्रता का परीक्षण किया गया पात्र पाए गए परिवारो के नाम एवं अन्य विवरण सूची में अंकित किए गए
प्रधान प्रतिनिधि पंकज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना एक लाभकारी योजना है जो लाभार्थियों को मिल रहा है
भारत सरकार की आने वाली सभी योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया और प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी गई ताकि आने वाली योजना लाभार्थियों तक पहुंच सके और लाभार्थी उसका लाभ ले सके
इस मौके पर रोजगार सेवक मनोज सिंह , पंचायत सहायक तनु सिंह ,सफाई कर्मी मोहन पूर्व प्रधान राजकुमारी सिंह , दीपक सिंह दुर्गेश पबारू हरिलाल और ग्राम के समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे ब्यूरो रिपोर्ट पवन पुरवइया न्यूज़ आजमगढ़ उत्तर प्रदेश